गोरखपुर के राप्ती कॉम्प्लेक्स में मनबढ़ों का तमकर तांडव मचाया। यहां एक दुकान पर पहले मनबढ़ पहुंचते हैं। पहले दुकानदार से अतिक्रमण को लेकर बहस करने लगे और फिर उसे टांगकर बाहर ले गए। इसके बाद दुकानदार की जमकर पिटाई की। हालां कि, यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
किसी तरह मनबढ़ों से छूटे पीड़ित दुकानदार ने शाहपुर थाने में तहरीर दी है। हालां कि, पुलिस ने अभी इस मामले में केस नहीं दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जांच रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दुकान ‘से खींच ले गए बाहर शाहपुर इलाके के असुरन राप्ती कॉम्प्लेक्स में शशांक गुप्ता की खिलौने की दुकान है। शशांक गुप्ता का आरोप है, बुधवार को वहीं के कुछ दुकानदार उनकी दुकान पर पहुंचे । वे लोग अतिक्रमण को लेकर शशांक से बहस करने लगे। इसके बाद दबंगई दिखाते हुए शशांक को दुकान से खींचकर बाहर लेते गए।
कि दुकान के सामने ही मनबढ़ों ने शशांक को बुरी तरह से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इंस्पेक्टर शाहपुर मनोज पांडेय का कहना है, दुकानदार की तहरीर पर जांच कराई जा रही है। युवक का मेडिकल कराया गया है। जो भी दोषी होगा, उसपर कार्रवाई की जाएगी।














