गोरखपुर पुलिस महकमे में एक साथ बड़ा फेरबदल किया गया।

गोरखपुर पुलिस महकमे में एक साथ बड़ा फेरबदल किया गया। SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने सोमवार की देर रात जिले के 11 थाना प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया। इसमें 6 इंस्पेक्टर और 9 सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर हुआ।

जबकि काम में लापरवाही बरतने वाले 4 पुलिसवालों से थानों की कमान छिन ली गई। इनमें 3 से SSP ने थानों का प्रभार छीन कर उन्हें पुलिस लाइन से अटैच कर दिया। वहीं, एक का क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दिया। इसके अलावा SSP ने अन्य जगहों पर तैनात 5 पुलिस वालों पर भरोसा जताते हुए, उन्हें थानों की कमान सौंपी है।

Previous articleमौसम विभाग के भीषण गर्मी और लू के अलर्ट के बाद।
Next articleपहले दरंदगी की, फिर खुदकुशी के लिए उकसाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here