मरीजों और तीमारदारों के लिए ऐश्प्रा ने लगाया आरओ प्लांट।

मरीजों और तीमारदारों के लिए ऐश्प्रा ने लगाया आरओ प्लांट

संतकबीरनगर। जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीज और तिमारदारों के लिए ऐश्प्रा फाउंडेशन ने निशुल्क आरोओ प्लांट और चिल्ड वाटर प्लांट लगाया। वाटर प्लांट का शुभारंभ जिला अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शिला पर लगा पट हटाकर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने मरीजों की सेवा को पुनीत कार्य बताया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ रामानुज कनौजिया, सीएमएस डॉक्टर भवनाथ पांडे, एसपी सिटी, डॉ एपी मिश्रा ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स के प्रबंधक अरुण अग्रवाल, तुमुल डिडवानिया, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous articleसीएम योगी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने का दिया निर्देश।
Next articleजेल से आजाद हुआ अमेरिकी बंदी, बोला- ‘गुड बाय गोरखपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here