तेज बुखार होने पर जरूर कराएं जांच स्वास्थ्य के प्रति रहे सतर्क

तेज बुखार होने पर संपर्क करें जिला अस्पताल

गोरखपुर/बस्ती। यदि तेज बुखार है तो सरकारी अस्पताल में जांच जरूर कराएं। गंभीर बुखार के मरीजों की छह प्रकार की जांच अस्पताल में की जा रही है। जागरूकता के कारण आज मलेरिया सहित कई अन्य गम्भीर बीमारियों पर काबू पाया जा सका है।

ये बातें सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने कहीं । वह श्रीमती कृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज में विश्व मलेरिया दिवस पर मंगलवार को गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। प्रधानाचार्य डॉ. सुरभि सिंह ने लोगों को

विश्व मलेरिया दिवस पर पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज में गोष्ठी का हुआ आयोजन

मलेरिया उन्मूलन में सहयोग की शपथ दिलाई। छात्राओं ने जागरूक करने के लिए पोस्टर तैयार किए।

कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब सेंट्रल ने किया। एसीएमओ वेक्टर बार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि मलेरिया एक विशेष प्रकार के एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है।

Previous articleचोरी का खामियाजा भुगतेंगे सभी उपभोक्ता
Next articleजिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here