शिक्षक अभिभावक सम्मेलन में जानी बच्चों की प्रगति।

शिक्षक अभिभावक सम्मेलन में जानी बच्चों की प्रगति

संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते शनिवार शिक्षक अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। शिक्षक अभिभावक सम्मेलन में पहुंचे अभिभावकों में विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। अपने छात्र छात्राओं का बेहतर रिपोर्ट पाकर अभिभावक खुश हुए।
प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 21 जून से जहां छह से 12 तक की कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी वहीं एक जुलाई से प्ले वे से पांच तक की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। जिसको लेकर अभी से तैयारियां जोरों पर हैं। छात्र छात्राओं ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी पूरे जिले में अपना दबदबा कायम किया है। हाई स्कूल पास 11वी में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को जल्द ही टेबलेट वितरण किया जाएगा । छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा संस्कार और खेल के माध्यम में आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय परिवार हमेशा तत्पर। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश हो चुका है। जो भी छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश कराना चाहते हैं विद्यालय में पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा कर नए सत्र की कक्षाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। इस अवसर पर प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, शरद त्रिपाठी, बबिता पांडेय, आशुतोष पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।

Previous articleचार दिन तक लू से बचें, भीषण गर्मी के आसार।
Next articleनालो के पानी को कन्स्ट्रक्शन वेटलैण्ड सिस्टम से सफाई आदि कार्यों का सयुक्त निरीक्षण नगर आयुक्त महापौर ने किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here