20 लाख से अधिक मूल्य की 120 मोबाइल गोरखपुर की पुलिस ने की बरामद

गोरखपुर। सीसीटीएनएस कार्यालय में नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर की मदद से गोरखपुर के विभिन्न थानो से 20 लाख 40 हजार 423 रुपए कीमत की 120 मोबाइल बरामद किया गोरखपुर की पुलिस अब तक 49 लाख 41315 रुपए की मोबाइल बरामद कर चुकी है। पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी कैंट अंशिका वर्मा ने प्रेस वार्ताकर जानकारी दी।















