सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
बस्ती। क्षेत्र के रणबीर इंटरनेशनल स्कूल में से हाल ही में जारी हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम के क्रम में विद्यालय में शीर्ष पांच स्थान में जगह बनाने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मंगलवार को बुधवार को विद्यालय पर सम्मानित किया गया।
विद्यालय पर मौजूद प्रबंधक शैलेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य संतोष उपाध्याय एवं उप प्रधानाचार्य पूर्णिमा शर्मा द्वारा विद्यालय के प्रीति यादव, आनंद कुमार, विशेष सिंह, अवनीश सिंह, अखदास खान, अंजली मौर्या, रिया चौधरी, जया भट्ट को माला पहनकर मिठाई खिलाई तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि विद्यालय के अध्यापक सभी छात्रों पर एक समान रूप से मेहनत करते हैं एवं उनकी प्रतिभा को निकालने का प्रयास करते हैं जिनमें से कुछ छात्र मेहनत पर खरे उतरकर विद्यालय का नाम रोशन करते हैं। इस दौरान पप्पू यादव, सोमदत्त आदि मौजूद रहे।















