सतर्कता से होगा बचाओ : 48 घंटे बाद होगा आंख सांस के रोगियों पर प्रदूषण का असर।

सतर्कता से होगा बचाओ : 48 घंटे बाद होगा आंख सांस के रोगियों पर प्रदूषण का असर

गोरखपुर। शहर में अचानक बढ़े प्रदूषण का असर 48 घंटे बाद दिखेगा। आंख में एलर्जी के अलावा श्वास संबंधी रोगियों को दिक्कत हो सकती है। फेफड़े के ऐसे मरीज जो इनहेलर का प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें भी इसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आंख के डॉक्टर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि गर्मी के तीन महीने अप्रैल, मई व जून आंखों में एलर्जी, इंफेक्शन के लिहाज से बहुत संवेदनशील होते हैं। क्योंकि गर्मी, पसीना के अलावा तेज धूप और धूल भी आंखों को बीमार बनाती है। शनिवार की सुबह प्रदूषण के चलते कई लोगों की आंख में खुजली, जलन आदि की शिकायत हुई। अगर किसी की आंख में खास असर हुआ होगा तो 24 से 48 घंटे बाद ऐसे मरीज अस्पताल पहुंचेंगे।

श्वसन एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी मिश्र ने बताया कि प्रदूषण का सबसे अधिक असर श्वास के रोगियों को ही होता है। इस मौसम में यदि बहुत जरूरी हो तो घर से बाहर निकले। पूरी सावधानी से अपने कार्य को निपटाए।

Previous articleशहंशाहे गोरखपुर हज़रत मुबारक़ खां शहीद (र.अ) का सालाना उर्स 6 मई से शुरू उर्स में आने वाले होते हैं फैजेयाब-इक़रार अहमद(सदर)।
Next articleकुसम्ही जंगल से चोरी से काट कर जा रही लकड़ी को वन अधिकारियों ने पकड़ा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here