कुसम्ही जंगल से चोरी से काट कर जा रही लकड़ी को वन अधिकारियों ने पकड़ा
रात को दो बजे चोरी से भेजी जा रही थी लकड़ी
गोरखपुर गोरखपुर । कुसम्ही जंगल से वन निगम के नाम पर काट कर दूसरे जगह भेजा जा रहा था लकड़ी
डी एफ ओ के निर्देश पर उप प्रभागीय वनाधिकारी हरेंदर सिंह ने वन सुरक्षा कर्मियों संग बाघा गड़ा के पास से टाली सहित पकड़ा लकड़ी ड्राइवर भी हिरासत में
लकड़ी की कीमत लगभग छ लाख बताई जा रही है
कुसम्ही बाजार ।तिनकोनिया रेंज के रामगढ़ बिट से वन निगम के कटान के नाम पर कुछ स्थानी कर्मचारियों के मिली भगत से काट कर चोरी से भेजी जा रही सागवन की 69 बोटा लकड़ी को उप प्रभागीय वनाधिकारी हरेन्दर सिंह ने वन सुरक्षा कर्मियों के साथ रात के दो बजे बाघा गड़ा के पास से लकड़ी लदी टाली सहित पकड़ कर सीज कर दिया
प्राप्त विवरण के अनुसार कुसम्ही जंगल में इस समय वन निगम द्वारा कटान कराया जा रहा है बीती रात मुखबिर द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी गोरखपुर विकाश यादव को सूचना मिला की कुछ स्थानीय वन कर्मियों के मिली भगत से एक टाली पर अलग से सागौन का 69 बोटा काट कर बाघा गड़ा के तरफ भेजा जा रहा है प्रभागीय वना अधिकारी के निर्देश पर उप प्रभागीय वनाधिकारी हरेन्दर सिंह ने वन सुरक्षा कर्मियों के साथ मिल कर बाघा गड़ा के पास से टाली पर लदी लकड़ी को रोका कागज मांगने पर कोई कागज ड्राइवर द्वारा नही दिखाया गया जिसके बाद ड्राइवर सुभान उर्फ कुर्बान पुत्र सोहलीं थाना लोल्डी महराजगंज सहित हिरासत में ले लिया
उप प्रभागीय वनाधिकारी हरेन्दर सिंह ने बताया की स्थानीय कर्मचारियों की मिली भगत की जांच कराया जा रहा है जो भी दोषी होगा उसके खिलाप कार्यवाही होगी
दो लोगो का नाम सामने आया है जॉच किया जा रहा है















