पूर्व विधायक के भाजपा में शामिल होने पर किया गया सम्मान – सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

पूर्व विधायक के भाजपा में शामिल होने पर किया गया सम्मान

– सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में आयोजित हुआ कार्यक्रम

संतकबीरनगर। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के भाजपा में शामिल होने पर मंगलवार को सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमे उन्हे माला पहनाकर स्वागत किया गया।

पूर्व विधायक जय चौबे ने कहाकि जनता की सेवा के लिए उन्होंने घर वापसी की है। आने वाले समय में पार्टी को मतबूत और जिले के विकास को लेकर प्रयास करेंगे। सभी को साथ लेकर चलने का कार्य किया जाएगा। उनके साथ जो लोग भाजपा में शामिल हुए है उन सबका सम्मान होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहाकि पूर्व विधायक जय चौबे के आने से पार्टी का मजबूती मिली है। इस दौरान सूर्या के निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी और पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने पूर्व विधायक जय चौबे और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव को अंग वस्त्र भेट करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव राय, दयाराम कन्नौजिया, प्रधान केसी पाण्डेय, धीरज पाण्डेय, दानिश खान, रितेश सिंह, गोलू वर्मा, सौरभ सिंह, निहाल पाण्डेय, आलोक उपाध्याय, रत्नेश, कृष्णकांत, सभासद मुन्ना पांडेय, मतीन खान, अंकित पाल, अंशुमान सिंह आदि मौजूद रहे।

Previous article-कैबिनेट मंत्री डा0संजय निषाद और भाजपा प्रत्याशी सांसद प्रवीण निषाद को “सूर्या सम्मान”••••••• -सूर्या कैंपस में पूर्व विधायक जय चौबे की मौजूदगी में डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में हुआ ऐतिहासिक सम्मान।
Next articleसदर तहसील अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक के जरिए 80 स्थान पर मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक एक  जून को मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचकर करें मतदान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here