सदर तहसील अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक के जरिए 80 स्थान पर मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक एक  जून को मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचकर करें मतदान।

सदर तहसील अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक के जरिए 80 स्थान पर मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक

एक  जून को मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचकर करें मतदान

गोरखपुर।लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान हो सके गोरखपुर में 1 जून को मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर शत प्रतिशत मतदान करें सदर तहसील अंतर्गत स्वीप के जरिए 80 स्थान पर नुक्कड़ नाटक की टीम मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेगे जिससे मतदाता जागरूक होकर बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले सके जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के देखरेख में सदर तहसील अंतर्गत 80 स्थान पर नुक्कड़ नाटक करके मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेगे। इस दौरान लोगों को लोकतंत्र में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी 

ने कहा कि मुहल्ले मुहल्ले जाकर मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना है।

 पंचायत स्तर पर सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, महिला समूह और कोटवार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, उनके माध्यम से लोगों को शतप्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जाए। इस दौरान नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव नाथ तहसीलदार हिमांशु अभिषेक पांडे नुक्कड़ नाटक प्रभारी मौजूद रहे।

Previous articleपूर्व विधायक के भाजपा में शामिल होने पर किया गया सम्मान – सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में आयोजित हुआ कार्यक्रम।
Next articleमहानगर में पुराने घरों को ध्वस्त करने से पहले नागरिकों को नगर निगम को सूचना देनी होगी _ नगर आयुक्त।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here