गोरखपुर- लंदन के रहने वाले विदेशी नागरिक का ऑटो में छूटा बैग,कैंट पुलिस के कांस्टेबल संजीत यादव ने 2 घंटे में खोजकर वापस लौटाया।

लंदन के कृष्ण का बैग तलाश कर कैंट पुलिस ने किया सुपुर्द

विदेशी नागरिक ने गोरखपुर पुलिस को दिया धन्यवाद

 

गोरखपुर । लंदन के रहने वाले कृष्ण गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे कि उनका ऑटो में बैग छूट गया जिसमें लैपटॉप और उनके रिसर्च के पेपर कैमरा लेंस आदि सामान थे । वह लंदन और भारत पर रिसर्च कर रहे है। बैग में उनके कीमती डॉक्यूमेंट थे। कीमती सामान बैग में छूट जाने से वह काफी परेशान थे इसकी सूचना उन्होंने कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा को दी। कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा ने बैग की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई काफी प्रयास के बाद कुछ ही घंटों में कांस्टेबल संजीत यादव को खोया हुआ बैग मिल गया। बैग मिलने की सूचना पर विदेशी नागरिक के चेहरे पर खुशी देखने को मिला क्योंकि उस बैग में उसके जीवन का महत्वपूर्ण कागजात व कीमती सामान थे इस संबंध में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि विदेशी नागरिक कृष्ण जो लंदन के रहने वाले हैं उनका ऑटो रिक्शा में बैग छूट गया था जिसे कैंट पुलिस ने बरामद कर लिया है इसमें कांस्टेबल संजीत यादव का विशेष योगदान रहा है इसके लिए उन्हें उच्च अधिकारियों से कहकर पुरस्कृत भी कराया जाएगा।

क्लिक करें

Previous article18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए सेकेंड फेज में शुक्रवार 26 अप्रैल को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग हुई। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 77.93% वोटिंग हुई। महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश मे सबसे कम 53% के आसपास मतदान हुआ।
Next articleअज्ञात कारणों से बगीचे में लगी आग करोड़ों का कीमती पेड़ जल कर हुआ खाक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here