अज्ञात कारणों से बगीचे में लगी आग करोड़ों का कीमती पेड़ जल कर हुआ खाक।

अज्ञात कारणों से बगीचे में लगी आग करोड़ों का कीमती पेड़ जल कर हुआ खाक

 

गोरखपुर। गोला तहसील अन्तर्गत ग्राम सभा खिरकिटा दीगर उर्फ मटियारिया में अज्ञात कारणों से 26 अप्रैल को सागौन के पेड़ में आग लग गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। 

मालूम हो कि गोला थानांतर्गत ग्राम सभा खिरकिटा दीगर के उत्तर दिशा में करीब दो एकड़ में सागौन, आम और कटहल आदि का पेड़ का बगीचा रामकमल शर्मा, नरेन्द्र कुमार शर्मा और अखिलेश कुमार शर्मा पुत्रगण सत्यदेव शर्मा तथा राजेश कुमार शर्मा, बृजेश कुमार शर्मा और अमरेश कुमार भट्ट पुत्रगण कृष्णदेव शर्मा का है। बगीचे में 26 अप्रैल को अचानक दोपहर में करीब 1 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से आग लग गई। श्री शर्मा का परिवार एक मांगलिक कार्यक्रम में गोरखपुर गए थे ग्रामीणों के सहयोग से फायर ब्रिगेड ने कड़ी मुस्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। श्री शर्मा के दो एकड़ से अधिक के खेत में लगे सागौन, आम और कटहल का पेड़ कुछ साल पहले लगाया गया था इस उम्मीद के साथ अपने खेत में कीमती पेड़ लगाए थे कि भविष्य में पेड़ कुछ काम आ सके लेकिन शुक्रवार को किन कारणों से कीमती पेड़ों में आग लग गई यह तो जांच का विषय है बरहाल जांच कर पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग उपलब्ध करा कर राहत देना चाहिए।

Previous articleगोरखपुर- लंदन के रहने वाले विदेशी नागरिक का ऑटो में छूटा बैग,कैंट पुलिस के कांस्टेबल संजीत यादव ने 2 घंटे में खोजकर वापस लौटाया।
Next articleफर्जी कूटरचित दस्तावेज के सहारे नौकरी दिलाने वाले जालसाज व 25000 रूपए इनामी बदमाश को एम्स पुलिस ने किया गिरफ्तार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here