कैसे बुझेगी आग,खुद जूझ रहा दमकल विभाग
औद्योगिक विकास प्राधिकरण सहित सहजनवा तहसील अंतर्गत 360 गांव है जिनकी सुरक्षा फायर सर्विस गीडा के पास है।
गोरखपुर/सहजनवा।
सहजनवा क्षेत्र के लोगो को आगजनी की घटना से निपटने के लिए गीडा में बना फायर स्टेशन ड्राइवर की कमी से जूझ रहा है।आगजनी की घटना पर काबू पाने के लिए फायर स्टेशन पर पांच गाड़ियां मौजूद है। जिसमे तीन फायर टेंडर,एक वाटर मिस्ट,और एक जीप है.लेकिन एक ड्राइवर के भरोसे कैसे पांच गाड़ियां चलेगी ,जबकि इस समय गेहूं की फसल पक चुकी है। एसे में आगजनी की घटनाएं भी बहुत होती है। लेकिन सवाल यह है जब दमकल विभाग के पास चालक ही नही है तो कैसे बुझेगी आग।
सहजनवा तहसील क्षेत्र में स्थित सहजनवा,गीडा और हरपुर थाना क्षेत्र में की जिम्मेदारी गीडा स्थित फायर स्टेशन की है। तीनो थाना क्षेत्रों का सर्किल भी अधिक है। एसे में यदि कही भी आग की घटना हुई तो एक चालक के भरोसे कहा कहा पहुंचेगी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां.जबकि गर्मी के समय में जब गेहूं की फसल खेत में खड़ी हो तो अक्सर कही न कही आगजनी की घटना होती रहती है।लेकिन अगर सहजनवा में आग लगी तो कैसे बुझेगी।
इस संबंध में गीडा फायर स्टेशन प्रभारी लाल साहब यादव ने बताया की हमारे पास गाड़ियां तो है। लेकिन चालक सिर्फ एक है। सीजन में एक चालक के भरोसे हम कहा कहा जा पाएंगे,चालक के लिए कई बार मुख्यालय को पत्र भेजा गया है।















