गेहूं के खेत में लगी आग,10बिगहा जलकर हुआ राख।
सहजनवा।
सहजनवा तहसील क्षेत्र के पाली ब्लाक स्थित सिहोरवा सिवान में तेज हवा के कारण फसल में आग लग गई जिससे पल भर में ही लगभग 10 बिगहा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दिया गया.लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड वहा पहुंचा तो आग बुझ चुकी थी।
बुधवार की सुबह करीब 10बजे के आस पास सिंहोरवा सिवान में अचानक आग लग गई. ग्रामीणों ने मोर्चा संभालते हुए पंपिग सेट चलाकर किसी तरह आग बुझाया।सूचना के घंटो बाद रस्ख पर पानी डालने फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।
घर में लगी आग,नगदी समेत सामान हुआ खाक
पाली के उसरी गांव निवासी सुमित्रा देवी के घर में आग अचानक लग गई।जिससे घर में रखा नगदी समेत घरेलू सामान जल गया, पीड़ित सुमित्रा ने बताया की मकान बनवाने के लिए घर में पैसा रखा हुआ था।आग लगने से पैसा भी जल गया।















