मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
कप्तानगंज बस्ती।
पं चर्तुभुज तिवारी विमला देवी इंटर कालेज एवं रिपब्लिक स्कूल कप्तानगंज में रविवार को सम्मान समारोह व वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के होनहार बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि लोग वाह वाह कर उठे।कार्यक्रम में बेहतर अंक अर्जित करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडेल ,अंक पत्र व सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्रा व विद्यालय के प्रबंधक अनिल तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया।विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।इसके उपरांत गणेश वंदना की प्रस्तुति की गई। श्रुति मिश्रा व परी की टीम ने पर्यावरण जागरूकता संबंधी गीत व नृत्य प्रस्तुत किय।होली गीत व राधाकृष्ण गीत की मनभावन प्रस्तुति के बाद बिदाई गीत सुनकर लोगों की आंखें भर आईं। अतिथियों ने बेहतर अंक हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में अनुष्का यादव प्लेवे 97.55 प्रतिशत गौरांश तिवारी एलकेजी 99 प्रतिशत प्रथमेश मिश्रा यूकेजी 98.7 प्रतिशत आर्यन कुमार और अनिका चौधरी कक्षा एक 97% आर्यन प्रजापति और आराध्या तिवारी कक्षा 2 98 प्रतिशत श्रेया यादव कक्षा 3 99 प्रतिशत आदिति वर्मा कक्षा 4 96.5 प्रतिशत आयुष वर्मा और अनन्या गुप्ता कक्षा 5 98.37 प्रतिशत साक्षी मौर्य कक्षा 6 95.6 प्रतिशत मनीष चौधरी कक्षा 7 98.55 प्रतिशत शिव ओम कसौधन कक्षा 8 94.72% संध्यामणि कक्षा 9 91. 5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। मुख्य अतिथि इंजिनियर विरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभाओं में निखार आता है साथ ही प्रतिभा सम्मान से बच्चों का उत्साह वर्धन भी होता है।विद्यालय के प्रबंधक अनिल तिवारी ने अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जग नारायण मिश्र राजेश मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर अनिल उपाध्याय, वंदना तिवारी, , राम पूजन सुनील वर्मा गुलाम अहमद प्रशांत वर्मा प्रकाश गौतम प्रमोद विश्वकर्मा राघवेंद्र पाठक अंतिमा मिश्रा साधना शुक्ला लक्ष्मी शाहिदा रंजन अंकिता मधु दिव्या रोशनी अमीषा अनुष्का राहुल तिवारी, उमेश मिश्रा, अशोक ओझा , पूनम पांडे आदि उपस्थित रहे।















