इसरो युविका- 2024 में आकृति और अनुश्री का हुआ चयन।

इसरो युविका- 2024 में आकृति और अनुश्री का हुआ चयन

 

बस्ती। दी सिटी मोंटेसरी स्कूल की छात्रा आकृति श्रीवास्तव एवं अनुश्री पटेल का चयन इसरो युविका- 2024 के लिए हुआ है। इसके पहले विद्यालय के चार बच्चों द्वारा आईआईटी दिल्ली में प्रस्तुत प्रोजेक्ट भी चयनित हुआ था। इसरो में चयनित होने के बाद विद्यालय में उत्साह का माहौल छाया रहा। शिक्षक, बच्चे सभी ने मिलकर खशी मनाई। प्रबंधन की तरफ से चयनित बच्चों को मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने पुष्प वर्षा कर दोनों बच्चों और उनके माता-पिता का अभिवादन किया। प्रबंधक अनूप खरे, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता दादा विजयसेन सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, प्रत्यूष विक्रम सिंह आदि ने चयनित बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी, संध्या त्रिपाठी, स्मिता अस्थाना, सूरत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Previous articleरिपोर्ट कार्ड पाकर खुशी से उछल पड़े बच्चे… मेधावियों को मिला शील्ड
Next articleश्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल में स्पाइन सर्जरी कर बचाया महिला की जान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here