रिपोर्ट कार्ड पाकर खुशी से उछल पड़े बच्चे… मेधावियों को मिला शील्ड

रिपोर्ट कार्ड पाकर खुशी से उछल पड़े बच्चे… मेधावियों को मिला शील्ड

 

बस्ती। इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में शुक्रवार को रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान रिपोर्ट कार्ड पाकर बच्चे खुशी से उछल पड़े। मेधावियों को शील्ड के साथ बधाई भी दी गई। मुख्य अतिथि जीजीआईसी की प्रधानाचार्य नीलम सिंह, जीजीआईसी कछिया की प्रधानाचार्य ममता, इंडियन पब्लिक के प्रबंधक कैलाशनाथ दुबे, चंदन दूबे और प्रधानाचार्य आर के उस्मानी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को प्रमाण पत्र, अंक पत्र और शील्ड देकर प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य आरके उस्मानी ने कहा कि बच्चे ही हिंदुस्तान के असल निर्माता हैं, उन्हें रचनात्मक दिशा प्रदान करना हम सभी शिक्षकों का कर्तव्य है। नर्सरी में रिचा, एलकेजी में अंशु पटेल, यूकेजी में सार्थक, कक्षा एक में आस्था, कक्षा दो में हिमांशु शुक्ल, कक्षा तीन में खुशी गुप्ता, कक्षा चार में इशिका, पांचवीं में रितेश गुप्ता, छठवीं में अंशिका शुक्ला , सातवीं में कुशाग्र, आठवीं में सिंधुजा शुक्ला, नवीं में राज मिश्रा, और ग्यारहवीं कक्षा में प्रिया चौधरी को प्रथम स्थान मिला। प्रत्येक कक्षा दसवीं रैंकिंग तक के बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर वैशाली सिंह, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, श्वेता गुप्ता, गरिमा त्रिपाठी, हर्षिका, साजिदा खातून आदि मौजूद रहे। इसी तरह गुलौरी बुजुर्ग शाखा में भी रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया गया।

Previous articleशिक्षक अभिभावक सम्मेलन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया गया बल – एसआर इंटनेशनल एकेडमी नाथनगर पर वितरित हुआ रिपोर्ट कार्ड ।
Next articleइसरो युविका- 2024 में आकृति और अनुश्री का हुआ चयन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here