अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में सैकड़ों महिलाओं को दी गई निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में सैकड़ों महिलाओं को दी गई निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श।

 

बस्ती 8 मार्च 2024। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में सुबह से ही श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल पर महिलाओं का आना शुरू हो गया। दोपहर बाद तक सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोमा शा गुप्ता से निःशुल्क स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया।
इसके बावत विस्तार से जानकारी देते हुए श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल की चेयरमैन बसंत चौधरी ने बताया कि अस्पताल द्वारा समय-समय पर इस तरह के आयोजन किए जाते रहे है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की कमी है इसी को देखते हुए श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाये जा रहे हैं। वही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोमा शा गुप्ता ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में पहुंची महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जानकारी दी गई। कहा कि समय से इलाज होने पर महिलाओं को गंभीर समस्याओं से जूझना नहीं पड़ेगा। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कई टिप्स भी दिए।

Previous articleसूर्या ग्रुप के एमडी डा0उदय ने मगहर में अमृत जलपान गृह का किया उद्घाटन। -बोले,सूफी संत कबीर की स्थली पर आने वाले पर्यटकों को मिलेगी सहूलियत। -कबीर मठ के महंत विचार दास और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव भी रहे मौजूद।
Next articleबस्ती कोतवाली सहित 11 थानों के बदले गए प्रभारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here