जिले के विकास में पूरी क्षमता से प्रयास : चंद्रभूषण
2040 तक एक लाख लोगों को रोजगार देगी कंपनी।
बस्ती। विन्डों ब्लाइंड्स बनाने वाली एसएसजी वर्ष 2040 तक एक लाख लोगों को रोजगार देगी। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। वर्ष 2023 में यूपी इन्वेस्ट समिट में 610 करोड रुपये इन्वेस्ट करने का अनुबंध कंपनी ने किया है। 28 फरवरी 2024 को पीएम मित्रा के तहत यूपी के टेक्सटाइल डायरेक्टर राजेश कुमार एवं टेक्सटाइल मिनिस्टर राकेश सचान के साथ एमओयू साइन किया है, जिसमें लखनऊ के पास विकसित की जा रही औद्योगिक क्षेत्र में 100 एकड़ में फैक्ट्री लगाने का लक्ष्य है। यहां दो चरणों में दो वर्ष के भीतर 4000 लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
यह कहना है एसएसजी के चेयरमैन भूषण मिश्रा का। वह रविवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम तिनपेडिया गांव निवासी चंद्रभूषण ने बताया कि उन्होंने अपने काम की शुरूआत डिलेवरी ब्वाय के रूप में शुरू की थी, मगर बाद में उनकी क्षमता को देखते हुए कंपनी ने उन्हें सीईओ पद पर नियुक्ति दे दी। उस कंपनी को छोड़कर मैंने अपनी कंपनी बनाई और आज यह देश की अग्रणी कंपनी है। जिले के लिए सोलर प्लांट कर सकता हूं। यदि सरकार सहयोग करे तो जिले में हाइड्रोजन गैस का प्लांट की भी योजना को यहां साकार कर दूंगा।















