तकनीकी मामले में अग्रणी बनाएगा स्मार्ट फोन:डॉ उदय

तकनीकी मामले में अग्रणी बनाएगा स्मार्ट फोन:डॉ उदय

संतकबीरनगर। जीपीएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में तकनीकी सशक्तिकरण हेतु विद्यार्थियों में स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया।
उन्होंने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ छात्राओं को तकनीकी के मामले में अग्रणी बनाएगा। अच्छी शिक्षा व संस्कार चरित्र निर्माण में सहायक होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति सादर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रयास युवाओं को तकनीकी के मामले में दक्षता प्रदान करेगा। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएड के कुल 200 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन दिया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ चिंतामणि उपाध्याय, डॉ भरत मिलन वर्मा, आशुतोष पांडेय, नितेश द्विवेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।

Previous articleजन्मदिन मनाने के लिए लूटा मोबाइल किए गए गिरफ्तार।
Next articleजमीन बैनामा करने के लिए ली रकम, अब करना चाह रहे हैं हजम पीड़ित ने एक ही परिवार के चार लोगों के विरुद्ध दर्ज कराया जालसाजी का केस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here