जमीन बैनामा करने के लिए ली रकम, अब करना चाह रहे हैं हजम पीड़ित ने एक ही परिवार के चार लोगों के विरुद्ध दर्ज कराया जालसाजी का केस।

जमीन बैनामा करने के लिए ली रकम, अब करना चाह रहे हैं हजम

पीड़ित ने एक ही परिवार के चार लोगों के विरुद्ध दर्ज कराया जालसाजी का केस

 

गोरखपुर। 20 डिसमिल जमीन बैनामा करने के नाम पर लेने के बाद अब बैनामा करने से एक परिवार के लोग मुकर रहे हैं। बैनामा के लिए 38 लाख से अधिक रकम देने वाला शख्स थक हार कर एसएसपी से फरियाद की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस आरोपियों के विरुद्ध जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले का छानबीन शुरू कर दी है।

 गोरखपुर जिले के एम्स थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी दिगविजय सिंह बिल्डर का कार्य करते हैं। मिलेनियम सिटी  के नाम से स्पोर्ट कॉलेज के बगल में कॉलोनी का निर्माण करा रहे हैं। उसी कॉलोनी के बगल में राजेंद्र प्रसाद, संदीप कुमार, सुनील कुमार, अरुण कुमार पुत्र गण राजेंद्र प्रसाद निवासी लक्ष्मी टेंट हाउस निकट वी-मार्ट मेडिकल कॉलेज रोड सिटी फ्लावर मिल से 22 बिस्वा जमीन विक्रय हेतु सौदा हुआ। जिसके तहत 38 लाख 80 हजार रुपए उन लोगों को बैंक के जरिए हस्तांतरण किया गया ‌। लेकिन अब वह लोग न तो जमीन बैनामा कर रहे हैं और ना ही  ली गई रकम वापस कर रहे हैं ‌। रुपए मांगने पर जान माल की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित ने बाप और बेटो के विरुद्ध जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।

Previous articleतकनीकी मामले में अग्रणी बनाएगा स्मार्ट फोन:डॉ उदय
Next articleभरतमुनि जयंती के अवसर पर नगर में निकली रंगयात्रा।  समाज को एक सूत्र में बांधने की कला है रंगमंच : अवनीश पी शर्मा  संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत व गोरखपुर थिएटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कायकर्म  भरतमुनि के चित्र पर पुष्प व माला पहनाकर किया पूजन।  रंगयात्रा में जुटे नये पुराने रंगकर्मी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here