एक से लिया बनामे की रकम, दूसरे को कर दी रजिस्ट्री पुलिस में दर्ज किया क्रेता विक्रेता के विरुद्ध जलसाजी का केस.

*एक से लिया बनामे की रकम, दूसरे को कर दी रजिस्ट्री

पुलिस में दर्ज किया क्रेता विक्रेता के विरुद्ध जलसाजी का केस*

 

30 डिसमिल ज़मीन में से 4.5 डिसमिल रजिस्ट्री किया और 6 डिसमिल का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया उसके बाद पूर्ण हक़ और हिस्सा किसी और को बेच दिया।

गोरखपुर। जिले के बशारतपुर निवासी शख्स से 6 डिसमिल जमीन बैनामा करने के नाम पर दूसरा शख्स ने 1250000 लेकर रजिस्टर्ड इकरारनामा भी किया। लेकिन कुछ दिनों बाद वह जमीन उसे न देकर दूसरे के हाथ बेच दिया। जलसाजी का शिकार हुआ पीड़ित न्याय की मांग को लेकर पुलिस कप्तान से गुहार लगाई। एस पी के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने क्रेता विक्रेता समेत 6 लोगों के विरुद्ध जलसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज की है।

          वरुण सिंह का आरोप है कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी विवेकानंद यादव पुत्र प्रहलाद यादव से 6 विश्वा जमीन खरीदने के लिए₹13 लाख रुपए में सौदा हुआ। जिसके लिए₹1250000 रुपए उनको दे दिया। किसी कारणवश तत्काल बैनामा नहीं हुआ तो रजिस्टर्ड इकरारनामा बनवा लिया गया। समय जब अनुकूल हुआ तो जमीन को बैनामा करने के लिए बार-बार बलराम यादव से दबाव बनाने लगा लेकिन वह हिला हवाली करते रहे। इसी बीच बलराम यादव उक्त जमीन के साथ उनकी पहले से बैनामा सुदा जमीन को आकांक्षा सिंह पत्नी अरविंद सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी शाहपुर व अमृता सिंह पत्नी महेश प्रताप सिंह के नाम रजिस्ट्री कर दिए। रजिस्ट्री कराने की जालसाजी में कई लोग शामिल रहे। पुलिस ने विवेकानंद यादव, आकांक्षा सिंह, अमृता सिंह, अरविंद सिंह, इष्ट देव सिंह के विरुद्ध जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज की है।

Previous articleसर्जन क्लब और सक्षम गोरखपुर ने निभाया वादा -56दृष्टिवाधित बच्चों को मुहैया कराया मेमोरी कार्ड।
Next articleजेवरात लेकर फरार हुए पति, महिला ने दर्ज कराया, जालसाजी और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here