सर्जन क्लब और सक्षम गोरखपुर ने निभाया वादा
-56दृष्टिवाधित बच्चों को मुहैया कराया मेमोरी कार्ड।
– सर्जन क्लब और सक्षम गोरखपुर ने निभाया वादा
-56 दृष्टिवाधित बच्चों को मुहैया कराया मेमोरी कार्ड।
गोरखपुर।कड़ाके की ठंढ के दौरान दृष्टिवाधित बच्चों में कंबल वितरित करते समय सर्जन क्लब और सक्षम गोरखपुर के जिम्मेदारों ने बच्चों की मॉग पर जल्द मेमोरी कार्ड मुहैया कराने का वादा किया था।जिसे क्लब ने मंगलवार को पूरा कर छात्रों की की बेहतर शिक्षा सुविधा की आधार शिला रख दी।
स्पर्श दृष्टिबाधित राजकीय बालक विद्यालय लालडिग्गी में भीषण ठंढ के दौरान कंबल वितरित करते समय सक्षम गोरखपुर और सर्जन क्लब ने बच्चों को मेमोरी कार्ड मुहैया कराने का वादा किया था।जिसे आज पूरा कर दिखाया।16जीबी की 56 मेमोरी कार्ड छात्रों को उपलब्ध कराकर संस्था ने ऐतिहासिक कार्य किया।सक्षम के प्रांत अध्यक्ष और सर्जरी आफ इंडिया उत्तर प्रदेश एसोसिएशन गोरखपुर के सचिव डॉक्टर शिव शंकर शाही ने बताया कि दिव्यांग बच्चों का हौसला बढ़ाना और उन्हें पढ़ा-लिखाकर स्वावलंबी बनाना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है।ऐसे बच्चों को देश की मुख्य धारा से जोड़ना हमारा मकसद है।दिव्यांग किसी भी मायने में कम नहीं हैं।उनके लिए समुचित व्यवस्था उन्हें शिक्षा के क्षेत्र अपना हुनर दिखाने का अवसर प्रदान करेगा।ऐसे बच्चों को उनके जरूरत के हिसाब से संसाधन मुहैया कराना संस्था का उद्देश्य है।और यह निरंतर चलता रहेगा।इस मौके पर प्रिंसिपल लक्ष्मी शंकर जायसवाल सहित विद्यालय के शिक्षक,वार्डन,सक्षम के कार्यकर्ता सहित सर्जन क्लब के चिकित्सक मौजूद रहे।















