दरोगा से हाथापाई, कोर्ट में भागकर जान बचाई
गोरखपुर। गीडा में दुकानदार से लूट के तीन आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश करने ले गए दरोगा से हाथापाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि अधिवक्ताओं ने दरोगा को घेर लिया।
कोर्ट परिसर में भागकर उन्होंने जान बचाई। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस मामले को रफा-दफा करके दरोगा को थाने ले आई। हालांकि, किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन पूरी घटना कचहरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
जानकारी के मुताबिक, मोबाइल लूट के आरोप में गीडा पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा था। इसमें से एक आरोपी, अधिवक्ता के पिता का परिचित है। पहले पिता फिर अधिवक्ता उसे पकड़े जाने की वजह जानने थाने पर गए थे। आरोप है कि उस दौरान दरोगा ने उनसे
दीवानी कचहरी का मामला लूट के तीन आरोपियों को “कोर्ट ले गए थे दरोगा
बदसलूकी की। इसके बाद अधिवक्ता लौट आए।
शनिवार को पुलिस लिखा-पढ़ी करने के बाद तीनों आरोपियों को लेकर कोर्ट गई। वहां पर अधिवक्ता की नजर दरोगा पर पड़ गई। वह अपने कई साथियों के साथ पहुंच गए। वहां पर कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। अधिवक्ताओं की नाराजगी देखकर दरोगा कोर्ट परिसर में भाग गए। मौके पर कई वरिष्ठ अधिवक्ता भी आ गए, जिन्होंने मामले को शांत कराया। एसपी सिटी केके बिश्नोई का कहना है कि ऐसी किसी घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर चौराहे पर 6 फरवरी को मोबाईल दुकानदार शैलेंद्र सिंह निवासी कालेसर ,थाना गीडा से हुई लूट के आरोपियों को गीडा पुलिस ने खानीपुर अंडरपास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
लुटेरे नेपाल भागने की फिराक में थे।
गीडा थाने पर एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे के करीब गीडा थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार राय पिपरौली चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार पाल और एस आई रविन्द्र सिंह तोमर अपने हमराहियो का0 रविनाथ यादव, का0 उपेन्द्र यादव, पंकज कन्नौजिया, माधव मुरारी, संदीप निषाद के साथ गश्त पर निकले थे कि मुखबिर से सूचना मिली की कालेसर लूटकांड के आरोपी खानीपुर अंडरपास के पास मौजूद हैं और नेपाल भागने की फिराक में हैं।मौके पर पहुंची टीम ने तीनों लुटेरों को पकड़ लिया।पकड़े गए लुटेरों की पहचान संजीव पाण्डेय पुत्र प्रदुम्न पाण्डेय निवासी कलान थाना महुली संतकबीरनगर,प्रशांत उपाध्याय उर्फ सिप्पू पुत्र राजेश उपाध्याय जगदीशपुर थाना गीडा तथा अभिनव उपाध्याय उर्फ संटू पुत्र लौटन निवासी भड़सार थाना गीडा के रूप में हुई।
लुटेरों के पास से लूट के
20 अदद मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक, एक अदद तमंचा, दो जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक पैनकार्ड व 10,180 रुपया नकद बरामद हुआ।पुलिस की सफलता पर एसएसपी गौरव ग्रोवर, एस पी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव
सीओ कैंपियरगंज अरुण आनंद शाही ने बधाई दी है।
इनसेट।
लूट के शिकार शैलेंद्र सिंह ने लुटेरों की गिरफ्तारी और सामान बरामदगी के बाद गीडा पुलिस को इक्यावन सौ रुपए पुरस्कार देने की बात कही है।















