स्कूल पहुंचे बच्चे तो आरती उतार किया स्वागत

स्कूल पहुंचे बच्चे तो आरती उतार किया स्वागत

 

संतकबीरनगर। मंगलवार को जब विद्यालय खुले तो बच्चे हंसते हुए पहुंचे। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल मंगलवार को खुल गया। इससे स्कूल में चहल पहल बढ गई। विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों का राम के रूप में आरती उतारी गई और स्वागत किया गया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालय मंगलवार को खुल गए हैं। सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में पहुंचे बच्चों की शिक्षकों ने आरती उतार कर स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय में प्रवेश कराया। प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि 22 दिन बाद विद्यालय खुला है। ऐसे में बच्चों की चहल पहल बढ़ गई है। बच्चे स्कूल पहुंचे और पठन पाठन करें। विद्यालय बंद होने से पढाई प्रभावित हो गई थी लेकिन बड़े कक्षाओं में आनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही थी। शिक्षक भी पूरे मनाेयोग से बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिए है। इस दौरान प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, शिक्षक नितेश द्विवेदी, बबिता पांडेय, अर्चना त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।

Previous articleसहभोज के साथ जरूरतमंदों में वितरित हुआ कंबल
Next article14 मरीजों का हुआ निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here