सहभोज के साथ जरूरतमंदों में वितरित हुआ कंबल

सहभोज के साथ जरूरतमंदों में वितरित हुआ कंबल

 

बस्ती। अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठित होने के बाद आयोजनों की धूम मची हुई है। भाजपा नेता एवं सरस्वती शिशु मंदिर के मंत्री सिद्धार्थ शंकर मिश्र के संयोजन में शिव मंदिर रघुवंश पुरी कैली परिसरमें सहभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों में ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरित किया गया।

भाजपा नेता सिद्धार्थ ने मंदिर में पूजन- अर्चन के बाद सहभोज कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आगुंतकों को भोजन कराया गया। इसके बाद भाजपा नेता जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष कंबल पाकर निहाल हो गए। उन्होंने कहा कि अयोध्या से रामयुग की शुरूआत हो गई है। इसके सूत्रधार डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने श्री रामलला के मंदिर साथ नव्य अयोध्या तैयार कर पूरे देश में समरसता का माहौल सृजित किया है। प्रभु श्रीराम के आदर्श का अनुसरण कर दीन- दुखियों की सेवा में सभी लोग आगे आए। आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय नारायण, विभाग कार्यवाह आशीष दुबे, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख सुभाष शुक्ल, जिला संपर्क प्रमुख वीरेंद्र शुक्ल ने भी कंबल वितरित किया।

Previous articleप्राण प्रतिष्ठा पर 40 नि:शुल्क आपरेशन किया
Next articleस्कूल पहुंचे बच्चे तो आरती उतार किया स्वागत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here