प्राण प्रतिष्ठा पर 40 नि:शुल्क आपरेशन किया

प्राण प्रतिष्ठा पर 40 नि:शुल्क आपरेशन किया

संतकबीरनगर। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पर शहर के अंशुमान हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में सोमवार को नि:शुल्क आपरेशन शिविर लगाया गया था। जिसमे 40 लोगों का आपरेशन किया गया।

डॉ आयशा फातिमा ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नि:शुल्क आपरेशन शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमे मरीजों को देखा गया और कुल 40 आपरेशन किए गए। जिसमे पथरी, हाइड्रोसील, गांठ, हार्निया, बच्चे दानी का आपरेशन आदि शामिल रहे। इसके साथ ही कुल्हा प्रतिरोपण किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मिठाई बाटी गई और मरीजोें और उनके परिजनो को भोजन कराया गया। डॉ शिवचंद वर्मा ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रेम सौहार्द भाईचारा के साथ-साथ वसुदेव कुटुंबकम का सपना साकार हो रहा है जो सिर्फ भारतवर्ष में ही हो सकता है। इसको देखते हुए 21 और 22 जनवरी को नि:शुल्क शिविर लगाया गया था। इस दौरान आनंद यादव, दिवाकर यादव, राजमंगल, सुशील, अखिलेश, युवराज, सुधाकर शर्मा, नरेंद्र, धीरज, रागिनी मिश्र, अनुपम, अंजू वर्मा, अनुराधा, श्वेता सिंह, सोनाली आदि शामिल रही।

Previous article_बिग ब्रेकिंग,लोकसभा चुनाव 2024_ _16अप्रैल 2024 प्रस्तावित
Next articleसहभोज के साथ जरूरतमंदों में वितरित हुआ कंबल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here