संगीतमयी सुंदरकांड पाठ के साथ प्रसाद वितरण हुआ
संतकबीरनगर। 500 साल बाद प्रभु श्री राम लला अपने घर में विराजमान हो गए। जिसके उपलक्ष्य में भिटहा गांव में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ के साथ प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने परिवार सहित सभी लोगों के साथ हजारों लोगों में प्रसाद वितरण किया। इससे पूर्व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गय। उन्होंने बताया कि भंडारेे में लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। प्रभु श्रीराम आज अपने घर में विराजमान हो गए है। इससे अधिक खुशी और क्या हो सकती है। इस दौरान चंद्रावती देवी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वदी, सरगम चतुर्वेदी, रविनेश श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।















