भिटहॉ में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा पर मना उत्सव,सुंदर कांड पाठ के समापन पर हुआ भंडारा
-डा0उदय प्रताप चुर्वेदी ने माता चंद्रावती देवी की अगुआई में परिवार सहित किया अनुष्ठान।
संत कबीर नगर।।।
—22जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन भिटहॉ गॉव राममय हो गया।माता श्रीमती चंद्रावती देवी की मौजूदगी में डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने परिवार सहित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का गुणगान किया।आरती के बाद आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भिटहॉ स्थित चतुर्वेदी आवास पर सुंदर कांड पाठ का अनुष्ठान आयोजित हुआ।मुख्य यजमान माता चंद्रावती देवी की अगुआई में सूर्या संस्थान के चेयरमैन और जाने-माने समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने पत्नी प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी अनुज पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी अनुज बधू राजन इंटरनेशनल की एमडी शिखा चतुर्वेदी पुत्री सरगम चतुर्वेदी सहित परिवार के अन्य सदस्यों और बड़ों के साथ सुंदर कांड पाठ का अनुष्ठान किया।मर्यादा पुरुषोत्तम राम की आरती के बाद जिले भर से आए स्नेहीजनों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए यह दिन लोगों के लिए बेहद खास है।श्रीराम की कृपा लोगों पर सदैव बनी रहे यही प्रार्थना है।लोग दैहिक,दैविक और भौतिक दुखों से मुक्त रहें।आपस में मिलजुलकर स्नेह पूर्वक रहें यही श्रीराम के प्रति सच्ची भक्ति होगी।मशहूर भजन गायक गोरखनाथ मिश्र और उनकी मंडली ने सुंदर कांड पाठ और श्रीराम की आरती गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर लोगों ने आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान जिला पंचायत बलिराम यादव,प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव,शरद त्रिपाठी,नितिश द्विवेदी,प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, एसआर के सह प्रबंधक मनोज पांडेय, भाजपा नेता राजीव गुप्ता,पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती,समाजसेवी निहाल चंद पांडेय,आलोक उपाध्याय,अंकित पाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।















