मेले में 177 बच्चों को मिला रोजगार।
मेले में कुल नौ प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने भाग लिया।
संत कबीर नगर /रोसयाबाजार।
विकास खन्ड पौली स्थित विश्वनाथ शारदा देवि महा विद्यालय भरदौलिया माफी (गोविन्द गंज बाजार) मे बृहस्पतिवार को उ०प्र० कौशल बिकास मिशन द्वारा जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विधायक गणेश चौहान ने फीता काट कर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मेले मे आये अभ्यर्थियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार बच्चो को रोजगार देने के लिए दृढ संकल्पित है।
पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना के अंतर्गत राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन पर रोजगार दे रही है रोजगार मेले में कुल 9 कंपनियां ने अपने-अपने क्षेत्र में रोजगार देने का लक्ष्य लेकर आई थी जिसमें कुल 417 अभ्यर्थियो ने रोजगार का आनलाइन और आफ लाईन आवेदन फार्म डाला। जिसमें कुल 117को रोजगार का ज्वाईनिंग पत्र दिया गया।इस मौके पर राममिलन यादव आयुष उर्फ विशाल ओझा,डा० सुखराम चौधरी,सुनेश्वर नायक,उमेश सिंह,बबलु जयसवाल, रामबचन आजाद बिरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।















