–मदरसा जाने वाली सड़क पर भरा गंदा पानी,रिहायशी लोगों के लिए भी मुसीबत।
-प्रधानाचार्य ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर समस्या से निजात के लिए लगाई गुहार।
उत्तर प्रदेश गोरखपुर।।
— चिलमापुर वार्ड संख्या 70 में स्थित मदरसा जामिया रजविया मेराजुल उलूम को जाने वाली सड़क पर नालियों का गंदा पानी भर जाने से तालीम हासिल करने के लिए आने वाले छात्रों को काफी परेशानी हो रही है।सड़क पर गंदा पानी भर जाने से दिन प्रतिदिन छात्रों की संख्या भी घटती जा रही है।मदरसे के प्रधानाचार्य ने नगर निगम के आयुक्त को पत्र लिखकर जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मॉग की है।
नगर आयुक्त को लिखे पत्र में कहा गया है कि मदरसा जामिया रजविया मेराजुल उलूम चिलमापुर राज्य सरकार से अनुदानित है। मदरसे में लगभग चार सौ की संख्या में छात्र विभिन्न मुहल्लों से आकर शिक्षा ग्रहण करते हैं।मदरसे के पूरब चिलमापुर मेन रोड पर कई दिनो से गंदा पानी भरा है। जिसकी वजह से मदरसे में आने जाने वाले छात्रों की संख्या दिन-प्रतिदिन घटती जा रही है।सड़क पर गंदा पानी जमा होने से मुहल्लावासी भी नाली के पानी से होकर आने जाने को मजबूर हैं। मदरसा के गेट के पास वाटर सप्लाई के पाइप में करीब तीन महीने से लीकेज की समस्या है।जिसकी शिकायत, पत्र के जरिए पहले भी की जा चुकी है।लेकिन उसका भी निस्तारण नहीं हो सका है।प्रधानाचार्य ने जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम के आयुक्त से गुहार लगाई है।















