जिलाधिकारी व एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,दिए जरूरी निर्देश

न्यू ईयर को लेकर अलर्ट मोड में गोरखपुर पुलिस

 

जिलाधिकारी व एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,दिए जरूरी निर्देश

गोरखपुर।नए वर्ष को लेकर पुलिस दो दिन से शहर में सघन चेकिंग कर रही है।देर शाम रविवार की रात में चौकसी परखने के लिए जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश व एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर शहर में निकले।और शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।नव वर्ष की पूर्व संध्या और नए साल के आगमन पर आयोजित होने वाले जश्न और समारोह के लिए कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नववर्ष 2024 की पूर्व संध्या पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत नौकायन पर हो रहे आयोजन का निरीक्षण किया।एसएसपी डाक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि नए वर्ष पर जश्न की आड़ में सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। शराब पीकर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने वालों को चेक करने के लिए सड़क पर पुलिस का दस्ता मौजूद रहेगा।इसके लिए शहर में जोन और सेक्टर व्यवस्था लागू कर दी गई है। नौकायन, गोरखनाथ मंदिर में शाम से ही फोर्स मुस्तैद।

Previous articleसदर सांसद ने नमो एप कैम्प लगाकर जुड़ने की किया अपील 
Next articleआदर्श थाने का गेट कूड़ेदान में तब्दील जिम्मेदार बेखबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here