आदर्श थाने का गेट कूड़ेदान में तब्दील जिम्मेदार बेखबर
आदर्श थाना सहजनवा दक्षिणी गेट का मामला
गोरखपुर/सहजनवा।
सहजनवा थाने में आवागमन के लिए पूर्व में बने आदर्श थाना का मुख्य गेट अब कूड़े के ढेर में तब्दील होता दिखाई दे रहा है। जिसे देखकर भी जिम्मेदार इससे बेखबर है।
बताते चलें कि आजादी के 3 वर्ष बाद 1950 में आदर्श थाना सहजनवा बनाया गया था ताकि अपराधियों और अपराध पर नकेल कसी जाए राष्ट्रीय राजमार्ग से सेट दक्षिण तरफ आदर्श में फरियादियों की आवागमन के लिए मुख गेट बनाया गया था सहजनवा थाना क्षेत्र में दो दशक पूर्व जैतपुर तिहरा हत्याकांड के बाद थाना के जिम्मेदारों द्वारा इस गेट को अशुभ संकेत मानते हुए ताला लगाकर बंद कर दिया और आवागमन के लिए सहजनवा कस्बे के मुख्य मार्ग पर नए गेट की स्थापना कर दी गई अब इस गेट की स्थिति यह है। कि गेट के सामने माल मुकदमा की गाड़ियां और कूड़े का अंबार लगा हुआ है। जबकि समग्र सुरक्षा अभियान के तहत नगर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी जिम्मेदार अधिकारियों की है। पर इस सर्विस रोड से गुजरने वाले शासन प्रशासन की जिम्मेदार अधिकारी देखकर भी अनदेखा करते रहते हैं। और अब आदर्श थाना का गेट कूड़ेदान में तब्दील हो गया है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी
एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है। कि मामला संज्ञान में आया है। जांच उपरांत जिम्मेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी















