प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प ले ले,तो उसका जीवन धन्य हो जाता _श्री राम मोहन जी

प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प ले ले,तो उसका जीवन धन्य हो जाता _श्री राम मोहन जी

गोरखपुर।आजाद चौक स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित श्री राम कथा का राम भक्तों द्वारा रसपान लिया गया।जय श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री राम मोहन जी महराज द्वारा राम कथा का रसपान भक्तों द्वारा लिया गया।

श्री राम मोहन जी महराज ने कहा कि राम का चरित्र अनुकरणीय है। जो कोई प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प ले ले,तो उसका जीवन धन्य हो जाता है।महराज जी ने कहा कि जीवन की सार्थकता के लिए अध्यात्म व धर्म का अनुसरण बहुत जरूरी है। कहा श्री राम कथा आदर्श पथ पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान राम का चरित्र जहां एक ओर पारिवारिक रिश्तों की अहमियत को दर्शाता है। वही दूसरी ओर जाति पाती के भेदभाव को मिटाकर मानव मात्र में सौहार्द की भावना जगाता है। भगवान श्रीराम ने अहिल्या का उद्धार करके यह बताया कि महान वो है जो पतित प्राणियों को पावन बनाकर समाज की मुख्य धारा मे जोड़ दें। मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने मिथिला पुरी का भ्रमण बड़ी शालीनता के साथ किया। राम और लक्ष्मण के आगमन की सूचना मिली तो लोग धाम और काम दोनों को ही छोड़कर अत्यंत विह्वल होकर राम के दर्शनों के लिए दौड़ पड़े। होली और दिवाली जैसे पर्व खुशियों के रंग और आध्यात्मिक प्रकाश की ऊर्जा को बढ़ाते हैं।वही पाश्चात् संस्कृति से आए पर्व हमारी युवा पीढ़ी को भ्रमित कर रहे हैं।मर्यादित जीवन के सूत्रों को रामकथा से ही सीखा जा सकता है। राम कथा के पोथी पर पहुंचे श्रोताओं ने आशीर्वाद लिया जिनमें प्रमुख रूप से सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी समाजसेवी मुकुंद हरे राम पांडे गोरखपुर जनरलिस्ट प्रेस क्लब मंत्री भूपेंद्र द्विवेदी सदस्य दुर्गेश यादव राजीव पांडे ने आशीर्वाद लिया जहा हजारों की संख्या में भक्तगढ़ कथा का रसपान किये।

Previous articleगैंग लीडर सहित 8 अभियुक्त के खिलाफ की गई गैंगस्टर की कार्रवाई
Next articleबस चालक की लापरवाही से मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here