प्रशांत कुमार बने डीजी और आईपीएस को भी प्रोन्नति

प्रशांत कुमार बने डीजी और आईपीएस को भी प्रोन्नति

उत्तर प्रदेश। लखनऊ। प्रदेश सरकार ने वर्ष 1990 बैच के आईपीएस एवं विशेष पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को पुलिस महानिदेशक (डीजी) के पद पर प्रोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया है। उनके साथ 72 अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी प्रोन्नत किया गया है।

एक जनवरी को प्रोन्नत होने वाले इन अधिकारियों की तैनाती का आदेश अलग से जारी होगा। तीन दिन पहले आईपीएस अधिकारियों की विभागीय प्रोन्नत समिति की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई थी। राज्यपाल की अनुमति के बाद प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक गृह सचिव 1999 बैच के डॉ. संजीव कुमार गुप्ता और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा को आईजी से एडीजी के पद पर प्रोन्नत किया गया है। वर्ष 2006 बैच

के पांच आईपीएस आकाश कुलहरि, धर्मेंद्र सिंह, एलआर कुमार, अब्दुल हमीद और शलभ माथुर को डीआईजी से आईजी बनाया गया है।

34 आईपीएस को एसपी से डीआईजी आईपीएस को एसपी से बनाया गया

इसके अलावा 34 डीआईजी के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इनमें रोहन पी. कनय, वैभव कृष्ण, कलानिधि नैथानी, प्रभाकर चौधरी, संजीव त्यागी, पूनम, कुंतल किशोर, हरीश चन्दर, सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, राठौर किरीट कुमार हरिभाई, शिव हरि मीना, शैलेश कुमार, राहुल राज, शफीक अहमद, राधे श्याम, कल्पना सक्सेना, सुरेश्वर, रामजी सिंह यादव, संजय सिंह, राम किशुन, राजकमल यादव, राकेश पुष्कर, मनोज कुमार, कुलदीप नरायन, मनिराम सिंह, किरन यादव, प्रमोद कुमार तिवारी, शहाब रशीद खां, एस. आनंद, राजीव नारायन मिश्रा, सुनील कुमार सिंह के साथ अशोक कुमार, प्रदीप गुप्ता और डॉ. ओमप्रकाश सिंह शामिल हैं।

Previous articleदूसरी शादी में बाधा बन रहे पुत्र का पति ने किया हत्या_सुमन
Next articleगैंग लीडर सहित 8 अभियुक्त के खिलाफ की गई गैंगस्टर की कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here