क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक कर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा।

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक कर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा।

 

 गोरखपुर पिपरौली। ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक अध्यक्ष रविकान्त की अध्यक्षा में बैठक किया।

बैठक मे सदस्यों ने बताया कि मुख्य रूप से शासन द्वारा साल में 6 मीटिंग होना सुनिश्चित है।लेकिन प्रशासन द्वारा इनको अनदेखा कर गुमराह किया जा रहा है शासन के द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मनरेगा में काम करने की शासनादेश 19 जनवरी 2022 को जारी हुआ है। लेकिन आज तक किसी क्षेत्र पंचायत में मनरेगा द्वारा काम नहीं हुआ। इन सभी बिंदुओं पर जोर देते हुए ब्लॉक उपाध्यक्ष रंजय मौर्य ने कहा कि अगर शासन द्वारा शासनादेश पालन नहीं जल्द से जल्द लागू नहीं करते है तो हम सभी बीडीसी भाई और बहन सामूहिक रूप से धरना प्रदर्शन करते हुए इस्तीफा देने का काम करेंगे। इन सब बातों को मानते हुए पिपरौली ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव ने आश्वासन दिया कि जनवरी महीने के पहले सप्ताह में बैठक होगी।और हम कोशिश करेंगे कि जो भी शासन का आदेश है उसका पालन होगा।

इस दौरान जिला मिडिया प्रभारीअमित सिंह, रंजय मौर्य, उमेश कुमार विमल कान्त गौतम, रामप्रवेश निषाद,अजमल,धर्मेंद्र जायसवाल, प्रभात गुप्ता, राहुल, रामगोविन्द व समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थिति रहे।

Previous articleएंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए सिपाही को किया गिरफ्तार
Next articleदूसरी शादी में बाधा बन रहे पुत्र का पति ने किया हत्या_सुमन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here