एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए सिपाही को किया गिरफ्तार

एम्स के सिपाही को एंटीकरप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

गोरखपुर। मामले में समझौता कराने को लेकर एम्स थाना के जगदीशपुर चौकी पर तैनात सिपाही को बुधवार को एंटी करप्शन की टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताते चलें कि एम्स थाना क्षेत्र के माड़ापार दक्षिणी टोला पोस्ट कुसम्ही बाजार निवासी राहुल पासवान पुत्र लालचंद पासवान ने बहन की शादी में सजावट कार्य सही न करने पर थाने में शैलेश गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया था। इस मामले की जांच जगदीशपुर चौकी को दी गई थी। जांच के दौरान जगदीशपुर चौकी पर

तैनात सिपाही मनीष राजभर ने शिकायतकर्ता से मामले में समझौता करने को लेकर 5 हजार रुपये की मांग की थी। इसके बाद राहुल पासवान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग को दे दी थी। विभाग के कहने पर आज बुधवार को माड़ापार स्थित चाय की दुकान पर पैसे देने की बात हुई। गुरुवार को दिन में लगभग 1 बजे एंटी करप्शन की टीम वहां पहुंच गई थी और जैसे ही सिपाही मनीष राजभर को 5 हजार शिकायतकर्ता देने लगा तभी टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। इस संबंध में टीम ने कैंट थाने में धारा 7, 13 (1) बी सपठित धारा 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथा संशोधित अधिनियम 2018 के तहत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज।

Previous articleकैंट सर्कल में अवैध वाहन चालकों पर चला एएसपी का हंटर
Next articleक्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक कर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here