-ग्रामीणों के प्रदर्शन पर जागे जल निगम के जिम्मेदार,सप्लाई हुई बहाल।
गोरखपुर। पिपरौली ब्लाक के नेवास गांव में पेयजल सप्लाई ठप हो जाने से परेशान ग्रामीणों ने वाटर हेड टैंक के पास प्रदर्शन कर सप्लाई बहाल करने की मॉग की थी। ग्रामीणों के प्रदर्शन पर जागे विभागीय जिम्मेदारों ने सप्लाई के लिए लगे मोटर को ठीक कराया।पेयजल सप्लाई बहाल होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।लोगों का कहना है कि देर से ही सही विभाग के जिम्मेदार जागे तो।
बीते पंद्रह दिनो से नेवास गॉव में पेयजल सप्लाई बाधित थी।पंप का मोटर खराब हो जाने से पेयजल सप्लाई बंद हो गया था।जिससे ग्रामीण परेशान थे।विभागीय लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था।जिसे समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।खबरों का संज्ञान लेते हुए जल निगम ने पंप का मोटर ठीक कराया।अब ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सप्लाई पुन: शुरु हो गई है। ग्रामीण युवा समाजसेवक मानवेन्द्र शाही बंटू,सूरज सेंगर,आजाद अहमद, बलराम माथुर,अवनीश सिंह, गुडू शाही, मेराज आलम,डॉ नौसाद, हनुमान शर्मा, रविंद्र सिंह ने पेयजल की सप्लाई चालू होने पर खुशी जताई है।लोगों का कहना है कि देर से ही सही विभाग के जिम्मेदार जागे तो।















