इंडो अमेरिकन हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 365 मरीजों का इलाज

इंडो अमेरिकन हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 365 मरीजों का इलाज

संतकबीरनगर /कांटे।

खलीलाबाद के टेमा रहमत स्थित इंडो अमेरिकन हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमे कुल 364 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और नि:शुल्क दवा दी गई।

डॉक्टर अयूब ने कहा कि हास्पिटल में मरीजों को बेहतर सु‌विधा देने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारको के आपरेशन की सुविधा के लिए कार्य किया जा रहा है जल्द ही सुविधा प्रदान किया जाएगा। जिसमे पेट दर्द, उल्टी दस्त, बीपी, शुगर व हड्डी, अन्य से संबंधित मरीज आए। जिनका इलाज किया गया और नि:शुल्क दवा दी गई। अस्पताल में इलाज कराने आए संजय, प्रदीप, मेवाती, सुभावती , असद आदि का कहना है कि वह काफी दिनों से बीपी व कमर दर्द से परेशान थे। उसी को दिखाने आए थे। दवा भी मिली है और पांच दिन बाद फिर बुलाया गया है।

डॉ अयूब ने बताया कि अस्पताल में अनेक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस उपकरणों का ऑपरेशन में प्रयोग किया जाता है और इस कारण से अनेक मरीजों के मर्ज का सफल एवं सकुशल ऑपरेशन के हर एक सुविधा उपलब्ध है।

इस दौरान मोहम्मद इरफान इमरान , अरसाद, नाजिमा , सुरेश ,रहमत, प्रदीप , असद, बशीर , खान, काशिफ ,घनश्याम सन्तोष श्रीवस्तव समेत अन्य मौजूद रहे।

Previous articleकिशोरी को खेत में ले जाकर दरिंदगी करने वाले तीनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
Next articleग्रामीणों के प्रदर्शन पर जागे जल निगम के जिम्मेदार,सप्लाई हुई बहाल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here