किशोरी को खेत में ले जाकर दरिंदगी करने वाले तीनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

किशोरी को खेत में ले जाकर दरिंदगी करने वाले तीनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

 

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों ने किशोरी को खेत में ले जाकर दरिंदगी की थी।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जैसे ही किशोरी के दुष्कर्म मामले की सूचना मिली। तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधक कार्रवाई की जा रही है।जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात में घर से निकली किशोरी को तीन आरोपियों ने अगवा कर लिया। और खेत में ले जाकर तीनों ने दुष्कर्म किया था। हालत खराब होने पर तीनों वहां से भाग निकले थे। किशोरी के परिजनों ने पुलिस से पूरी घटना की शिकायत की थी।

कुछ देर बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। मां की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी थी।

Previous articleअवैध रुप से सड़को के किनारे लगाये गये ठेलों/दुकानों को हटवाकर नये सिरे से व्यवस्थापित कराने का निर्देश
Next articleइंडो अमेरिकन हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 365 मरीजों का इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here