–पेयजल सप्लाई ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
-पिपरौली ब्लाक के नेवास गॉव का मामला।
गोरखपुर। पिपरौली। पिपरौली ब्लाक के नेवास गॉव की वाटर सप्लाई दो सप्ताह से ठप है।जिससे गॉव में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है।सप्लाई बहाली में देरी के चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही के विरोध में प्रदर्शन किया।और संबंधित विभाग से जल्द सप्लाई चालू कराने की मॉग की है।
स्वच्छ जलशक्ति मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में हर घर तक शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की मुहिम के तहत मौजूदा सरकार ने गॉव-गॉव वाटर हेड टैंक का निर्माण कराया जिससे हर परिवार को पेयजल की सुविधा मिल सके।इसी क्रम में कुछ साल पहले पिपरौली ब्लाक के नेवास गॉव में वाटर हेड टैंक बनाया गया था।दो सप्ताह पहले बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के चलते वाटर सप्लाई बंद हुई।ग्रामीणों की शिकायत पर जागे बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर बदलवाया।लेकिन अब पानी निकालने के लिए लगा मोटर खराब हो जाने के चलते ग्रामीणों को दी जाने वाली पेयजल सप्लाई ठप हो गई है।जिससे रोजमर्रा के घरेलू काम के लिए पानी की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है।जिससे ग्रामीण परेशान हैं।विभागीय हीलाहवाली से नाराज ग्रामीणों ने पेयजल के लिए बने वाटर हेड टैंक के पास प्रदर्शन कर विभाग से नाराजगी जताई।और जल्द सप्लाई बहाल करने की मॉग की। नेवास के युवा समाजसेवक मानवेन्द्र शाही बंटू ने बताया की मोटर जलने की जानकारी मिली है जिसे ठीक कराने के लिए जल निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।साथ ही उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत भी करेंगे। सूरज सेंगर,आजाद अहमद ने बताया कि सप्लाई ठप हो जाने से लोगों को नहाने और पीने के लिए स्वच्छ जल नही मिल पा रहा है।ग्रामीण दुर्गेश कन्नौजिया,उदयराज सिंह, मलेन्द्र गोंड,बलराम माथुर, अवनीश सिंह,गुडू शाही,मेराज आलम,डॉ नौसाद,हनुमान शर्मा,रविंद्र सिंह,बंटू शाही,पन्नी लाल,संतोष,रमेश,दुलारे, विवेक,ईश्वर,रामप्रीत,देवानंद, इंदल,सोनू सिंह पूर्वांचल,मिट्ठू पासवान,सरोज आदि लोगों ने विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।और जल्द पेयजल सप्लाई बहाल करने की मॉग की।


















