1600 मीटर में जय चंद्र तो 800 मीटर दौड़ में सृष्टि ने मारी बाजी
बिंदु देवी मेमोरियल एवं रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ठाकुराडाडी धनघटा के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का विधायक ने किया उद्घाटन
संतकबीरनगर।धनघटा। बिंदु देवी मेमोरियल एवं रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ठाकुराडाडी धनघटा के संयुक्त तत्वाधान में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को भाजपा विधायक गणेश चंद चौहान ने किया।
कक्षा 6 से 8 तक छात्रों के के बीच हुए 200 मीटर दौड़ में विशाल प्रथम स्थान राम अवतार द्वितीय स्थान सत्यम तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6, 7, 8 बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में शिवानी पाल प्रथम नंदिनी द्वितीय और अश्वनी तृतीय स्थान पर आए। इंटरमीडिएट की बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में अंतिमा प्रथम, संजना द्वितीय और अर्चना तृतीय स्थान अर्जित की। 400 मीटर दौड़ में जूनियर एवं सीनियर बालिका वर्ग में शिवांगी प्रथम, प्रियंका द्वितीय और महिमा तृतीय स्थान अर्जित की। जबकि कक्षा 8 में अश्विनी प्रथम, शिवानी पाल द्वितीय और रोशनी तृतीय स्थान पर आई। 800 मीटर दौड़ में कक्षा 9 की छात्रा सृष्टि प्रथम कविता द्वितीय स्थान हासिल की। इसी तरह जूनियर बालक वर्ग में सत्यम प्रथम विक्की द्वितीय शिवम तृतीय स्थान हासिल किए। जबकि सीनियर वर्ग में 1600 मीटर दौड़ में जय चंद्र प्रथम रामेश्वर द्वितीय और रोहित तृतीय स्थान पर आए। रस्साकसी में सीनियर बालिका वर्ग ने जूनियर बालिका वर्ग को मात दी। इस मौके पर विधायक गणेश चंद चौहान ने बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद पर ध्यान देकर अपने भविष्य को उज्जवल करें केंद्र और प्रदेश की सरकार हमेशा उनके साथ हैं। विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र प्रकाश मौर्य ने कहा कि वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता चार दिनों तक चलेगी। जिसमें विद्यालय के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। किशोर सर पर प्रधानाचार्य राम केवल यादव, गौरव मौर्य, निपेंद्र प्रताप मौर्य, आनंद कुमार सिंह, पवन यादव, प्रदीप मौर्य, अंकिता चौधरी, ओम प्रकाश यादव, पूजा मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। रस्साकसी में ममता की टीम और बालक वर्ग में विकास की टीम विजेता रही।















