गीडा में भव्य राम कथा का आयोजन।
गोरखपुर। पिपरौली।15 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2023 तक अयोध्या से पधारे राष्ट्रीय कथा व्यास स्वामी दिव्यांनद गर्ग जी महाराज एवं धर्म प्रेरणा स्रोत अंकित दास जी महाराज के श्रीमुख द्वारा होगा।
आज दिनांक 15 दिसम्बर को भव्य कलश यात्रा गीडा 5 से प्रारम्भ होकर बरवार हनुमान मंदिर होते हुए बगहा बाबा के स्थान से राप्ती नदी से जल लेकर कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुँची।
इस अवसर पर श्री महात्यागी जी महाराज,शनि दुबे,शिवा दुबे , राहुल सिंह, डॉ एस एस पाण्डेय,मृदुल राय, राम प्रताप शुक्ल,डॉ ए के मिश्र,दुर्गेश सिंह, सुनील सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, मति सिंगेश देवी, रिंकू तुलस्यान, राजेश बघेल,डॉ सुरेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
सेवक डॉ एस एस एस पाण्डेय ने बताया कि भव्य राम कथा जनमानस के सहयोग से हो रही है।
राम कथा की इस भव्य कलश यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए ।















