स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अपनी माता चंद्रावती देवी और छोटे भाई राकेश चतुर्वेदी के साथ सैकड़ो गरीबो में वितरित किया कंबल और नगदी

ठंड में कंबल पाकर खिले गरीबो के चेहरे

 

संतकबीरनगर:- स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के स्मृति में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन चतुर्वेदी परिवार ने सैकड़ो गरीबों में कंबल और नगदी वितरित किया। कंबल पाकर जहाँ गरीबो के चेहरे खुशी से खिल उठे तो वही गरीबों ने चतुर्वेदी परिवार का आभार व्यक्त किया। आपको बता दे की वैसे तो चतुर्वेदी परिवार लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहता है चाहे गरीबों की मदद की बात हो या फिर लोगों के सुख-दुख में सम्मिलित होने का चतुर्वेदी परिवार हमेशा इस कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है कड़ाके की ठंड में हर वर्ष चतुर्वेदी परिवार द्वारा हजारों गरीब परिवारों में कंबल वितरण कार्यक्रम किया जाता है इसी क्रम स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की स्मृति में उनके गाव भिटहा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अपनी माता चंद्रावती देवी छोटे भाई राकेश चतुर्वेदी,सविता चतुर्वेदी और शिखा चतुर्वेदी के साथ सैकड़ो गरीबों में कंबल और नगदी वितरित किया। कंबल पाकर जहां गरीबों के चेहरे चेहरे खुशी से खिल उठे वहीं लोगों ने इस पुनीत कार्य के लिए चतुर्वेदी परिवार की प्रशंसा की। इस दौरान डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि कंबल वितरण का कार्यक्रम पूरे ठंड में समय-समय पर लगातार चलता रहेगा।

Previous articleसीएम योगी कोर्टयार्ड मैरियट का उद्घाटन किए
Next articleगीडा में भव्य राम कथा का आयोजन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here