मंगलवार को सीएचसी पिपरौली का निरीक्षण करते एसीएमओ डॉक्टर अनिल सिंह 

मंगलवार को सीएचसी पिपरौली का निरीक्षण करते एसीएमओ डॉक्टर अनिल सिंह 

सीएचसी का एसीएमओ ने निरीक्षण किया

गोरखपुर/पिपरौली एसीएमओ डा. अनिल कुमार सिंह ने मंगलवार को सीएचसी पिपरौली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिती रजिस्टर की जांच की। इसमें सभी कर्मचारी मौजूद मिले। लेबर रूम में चादरें गंदी मिली जिसपर नाराजगी जताते हुए साफ सुथरी चादर बिछाने का निर्देश दिए। साथ लेबर रूम के बाहर मरीज के साथ आए तीमारदारों के लिए बैठने की व्यवस्था कराने को कहां।

 

निरीक्षण में पैथालॉजी लैब में टेक्नीशियन मुंशीलाल गुप्ता जांच करते पाए गए। उन्होंने स एचसी प्रभारी को निर्देश दिया कि रात्रि के समय में नियमित चिकित्सक मौजूद रहें। उन्होंने बाहर दवा नहीं लिखने की डाक्टर को हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डा. शिवानंद मिश्रा, डाक्टर गुलशन, चीफ फार्मासिस्ट सतेंद्र शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, अरुण गौतम, हेमन्त कुमार, रामप्रकाश सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहें।

Previous articleश्रीराम की नगरी का ऐतिहासिक महत्व जानने टूर पर रवाना हुए सूर्या इंटरनेशनल के छात्र -कनक भवन,हरि की पैड़ी,हनुमान गढ़ी मंदिर,तुलसी उद्यान सहित कई स्थलों से रूबरू हुए नौनिहाल। -स्कूल के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना,दिए जरूरी निर्देश।
Next articleराजस्व राज्य मंत्री राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here