श्रीराम की नगरी का ऐतिहासिक महत्व जानने टूर पर रवाना हुए सूर्या इंटरनेशनल के छात्र
-कनक भवन,हरि की पैड़ी,हनुमान गढ़ी मंदिर,तुलसी उद्यान सहित कई स्थलों से रूबरू हुए नौनिहाल।
-स्कूल के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना,दिए जरूरी निर्देश।
संतकबीरनगर
— शिक्षा के क्षेत्र में मिशाल बन चुके सूर्या इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का जत्था मंगलवार को ऐतिहासिक महत्व से रूबरू होने श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचा।जहॉ मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में स्थित विभिन्न मंदिरों सहित पौराणिक मान्यताओं से जुड़े स्थलों के बारे मे भी जानकारी हासिल की।शैक्षणिक टूर जा रही बसों को संस्थान के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।और साथ जा रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित छात्रों को यात्रा से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
छात्रों को आधुनिक और बेहतर शिक्षा सुविधा मुहैया कराने के प्रति गंभीर सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रबंधतंत्र ने छात्रों के सामाजिक समझ को आयाम देने के लिए उन्हें पौराणिक स्थल अयोध्या शैक्षणिक टूर पर रवाना किया।संस्थान के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने टूर पर जा रहे कक्षा नवीं के छात्रों को यात्रा के संबंध में जरूरी जानकारी देने के साथ ही उनके मंगलमय यात्रा की कामना की। छात्रों के साथ टूर पर जा रहे शिक्षक और शिक्षिकाओं को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही छात्रों की सामाजिक समझ भी बढ़े इसी उद्देश्य के लिए छात्रों को शैक्षणिक टूर पर भेजा गया है।टूर जा रहे छात्र श्रीराम की नगरी का भ्रमण कर विभिन्न स्थलो के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र शैक्षणिक भ्रमण के जरिए विभिन्न सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहलू से रूबरू होते हैं।जिससे उनका ज्ञान बढ़ता है।उन्होंने छात्रों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी,नितिश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय सहित सभी शिक्षकों ने छात्रों को यात्रा की शुभकामनाएं दी।















