शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ शिव शंकर शाही ने जनपदवासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई।
उत्तर प्रदेश l गोरखपुर
—हर घर में खुशियों के दीप के दीप जले।हर मजरा दीपोत्सव में रोशनी से जगमग हो। सभी के घर में खुशहाली आए। इस कामना के साथ डॉ शिव शंकर शाही व डॉ सीमा शाही ने जनपद के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है।इस पर्व पर रोशनी के साथ ही चारो ओर ज्ञान का प्रकाश भी फैले जिससे लोगों के जीवन में खुशियॉ आए और ज्ञान रुपी प्रकाश से देश की प्रगति भी हो।उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाने की परंपरा है।इसलिए हमें अच्छाई का अनुसरण करते हुए स्वस्थ समाज की स्थापना करने में सहयोग करना चाहिए।उन्होंने जनपदवासियों को प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी है।















