बालिका वर्ग में सुरभि बनी विजेता बालक वर्ग में शुभम पाण्डेय विजेता

बालिका वर्ग में सुरभि बनी विजेता बालक वर्ग में शुभम पाण्डेय विजेता

9 वीं अंर्तविद्यालयी रत्न प्रकाश मेमोरियल बैडमिण्टन टूर्नामेंट का भव्य समापन

गोरखपुर। रत्न मेमोरियल पब्लिक स्कूल (रैम्पस) में तीन दिवसीय इण्टर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन विद्यालय के बैडमिण्टन कोर्ट में समाप्त हुआ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विजेता उप विजेता को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित कर मैच का समापन हुआ इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह की खेल-कूद प्रतियोगितायें विद्यार्थियों में अध्ययन के अलावा छिपी हुई नैसर्गिक प्रतिभाओं को उजागर करती हैं । उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विद्यार्थियों को अपने नियमित अध्ययन के साथ-साथ खेल-कूद के तरफ भी ध्यान देना चाहिए जिससे उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके । इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार रत्न मेमोरियल पब्लिक स्कूल (रैम्पस) व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार निशान्त मिश्र यू०एस०एकेडेमी व खुशी मौर्या जे०पी०एजुकेशन एकेडेमी को बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में मिला।कनिष्ठ वर्ग बालिका एकल में सुरभि सिंह ने काजल को हरा कर विजेता बनी बालक एकल में शुभम पाण्डेय ने शौर्य शुक्ला को हराया बालिका डबल में आरूल एवं संस्कृति विजेता रही

बालक डबल में मोहम्मद असद एवं आदित्य पाल विजेता रहे फॉरेस्ट वर्ग बालिका एकल में रितु यादव ने निष्ठा को हराकर विजेता बनी बालक एकल वर्ग में आदित्य कुमार ने हरि नंदन को हराकर विजेता बना बालिका डबल में शांभवी एवं आयुषी आर्य की जोड़ी विजेता अंकिता चौधरी अन्वेष अप विजेता रही ऋषभ मिश्रा हर्षित बंसल विजेता प्रतीक श्रीवास्तव एवं उज्जवल पाठक उप विजेता रहे।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में पठन-पाठन के साथ-साथ खेलकूद की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रशासिका श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य राजकुमार श्रीवास्तव, खेल-कूद प्रशिक्षक गजेन्द्र सिंह एवं अन्य शिक्षक / शिक्षिकाओं के साथ-साथ सहभागी विद्यालयों के प्रशिक्षक उपस्थित रहे ।

Previous articleदीपावली भैया दूज छठ त्यौहार सकुशल संपन्न करा ने के लिए डीएम ने नोडल अधिकारी किए नियुक्ति
Next articleअभिशाषी अधिकारी ने गाजा गडहा से चार पशु पकड़ गौशाला पहुंचाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here