दीपावली भैया दूज छठ त्यौहार सकुशल संपन्न करा ने के लिए डीएम ने नोडल अधिकारी किए नियुक्ति

दीपावली भैया दूज छठ त्यौहार सकुशल संपन्न करा ने के लिए डीएम ने नोडल अधिकारी किए नियुक्ति

 

गोरखपुर। जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने बताया है कि धनतेरश, छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज को सकुशल सम्पन्न करने के लिए क्षेत्रवार सुपर जोनल अधिकारी के साथ जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गयी है। ये सभी अधिकारी/कर्मचारी लक्ष्मी गणेश प्रतिमा स्थल, विसर्जन के समय जुलुस मार्गो, चौराहों तथा विसर्जन स्थल पर उपस्थित रहकर शान्ति व्यवस्था को सुनिश्चित करायेंगे। जिले के ग्रामीण दक्षिणी क्षेत्र, ग्रामीण उत्तरी क्षेत्र एवं नगर क्षेत्र की सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी क्रमशः अपर जिलाधिकारी प्रशासन पुरूषोत्तम दास गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ एवं अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह को सौपी गयी। ये अधिकारी अपने काउंटर पार्ट पुलिस अधिकारी के साथ उपस्थित रहकर शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।

उन्होंने बताया है कि इन अधिकारियों के अधीन क्षेत्रवार 10 जोनल मजिस्ट्रेट, 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गयी है। राजघाट विसर्जन स्थल की ओवरआल प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट मंगलेश दूबे के साथ शिफ्टवार अन्य मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है। इन कार्मिको की ड्यूटी मूर्ति विसर्जन के दिन से विर्सजन के पूर्णतया समाप्ति तक यथावत शिफ्टवार प्रभावी रहेगी। उच्चाधिकारियों के आदेश प्राप्त करने एवं जनता से प्राप्त शिकायतों को त्वरित गति से उच्चाधिकारियों से संज्ञान में लाने हेतु अपर जिलाधिकारी नगर के कार्यालय में एक कन्ट्रोल रूम की स्थापना करके कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गयी है। कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 0551-2335430 है। कन्ट्रोल रूम में विसर्जन के तिथि से उसकी समाप्ति तक प्राप्त होने वाली सूचनाओं के अनुश्रवण के लिए भी कर्मचारियों की तैनाती की गयी है। उपरोक्त के अतिरिक्त विभिन्न अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी आरक्षित में लगाई गयी है जो आवश्यकता पड़ने पर ड्यूटी करेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया है कि नियुक्त समस्त मजिस्ट्रेटगण लक्ष्मी गणेश विसर्जन के पूर्व अभी से अपने अपने निर्धारित क्षेत्र/स्थल का भ्रमण करेंगे तथा जुलूस को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

Previous articleनगर पंचायत मगहर के काजीपुर में पहुचे पूर्व विधायक जय चौबे
Next articleबालिका वर्ग में सुरभि बनी विजेता बालक वर्ग में शुभम पाण्डेय विजेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here